Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / जेबी शाह गर्ल्स कॉलेज प्रांगण से किया रैली को रवाना

जेबी शाह गर्ल्स कॉलेज प्रांगण से किया रैली को रवाना

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव दीक्षा सूद द्वारा

झुंझुनू, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झुंझुनू द्वारा 11 फरवरी 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जागरूकता रथ एवं रैली को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव दीक्षा सूद द्वारा हरी झंडी दिखाकर जेबी शाह गर्ल्स कॉलेज प्रांगण से रवाना किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में सैकड़ों बालिकाओं को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में आकर प्रकरण निस्तारण करवाने का दिया संदेश। इस अवसर पर डॉ योगिता शर्मा प्रिंसिपल राजकुमार मोरवाल सचिव जेबी साह गर्ल्स कॉलेज डॉ मनोज सिंह चेयरमैन टीकेएन फायर सेफ्टी डॉ सुभाष प्रजापत एवं जिला विधिक स्टॉप एवं अन्य कॉलेज स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur