Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक के साथ राम कथा को दिया विश्राम

,

प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक के साथ राम कथा को दिया विश्राम

झुंझुनू, पुराना बस स्टैंड मित्तल कॉलोनी स्थित जालान निवास के सामने नोहरे में श्रीमती गायत्री देवी जालान फर्म छोटेलाल श्यामसुंदर जालान कपड़ा बाजार की ओर से प्रभात फेरी परिवार झुंझुनू के संयोजन में चल रही 9 दिवसीय श्रीराम कथा के ज्ञानमहायज्ञ का समापन सोमवार को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ हुआ। व्यास पीठ से हरि शरण जी महाराज ने रामकथा के आखिरी दिन प्रभु श्री राम के राज्याभिषेक की कथा का वर्णन किया। उन्होंने मानस प्रेमियों का बताया कि रामचरितमानस प्रेम और जीवन जीने की कला सिखाती है। कथा में राज्याभिषेक के समय राजा रामचंद्र जी के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। उन्होंने रावण वध और राम राज्याभिषेक की कथा का वर्णन किया। महाराज श्री ने बताया कि भगवान राम जब रावण को मारकर अयोध्या वापस आए तो अयोध्यावासियों ने उनका बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया।अयोध्यावासियों ने फूल वर्षा कर तथा घर में उत्सव मनाकर घी के दिए जलाकर के राम, लक्ष्मण तथा सीता का स्वागत किया। श्री रामचंद्र जी के राज्याभिषेक में समस्त ब्रह्मांड के देवी देवता पधारे थे। सभी ने राम को राजा बनते देखकर अपार हर्ष व्यक्त किया था। महाराज श्री ने बताया कि राम कथा भाई-भाई के प्रेम को तो दर्शाती ही है साथ ही आदर्श जीवन जीने की कला भी हमें सिखाती है।

जानकारी देते हुए आयोजक परिवार के सुभाष चन्द्र जालान ने बताया कि व्यास पीठ से श्री हरिशरण जी महाराज द्वारा 19 नवंबर से आज तक मध्यान 1 बजे से सांय 5 बजे तक संगीतमय श्री राम कथा का संगीतमय वाचन किया गया। इस अवसर पर आयोजक सुभाष चन्द्र जालान, गोपाल जालान, राम रतन जालान प्रमोद जालान, परमेश्वर जालान, अरुण जालान, मुकेश जालान, शिवकुमार जालान, दिनेश जालान, विनोद जालान, स्मित जालान, नारायण जालान, नन्दकिशोर जालान, राधव जालान, रजत जालान, रूपेश तुलस्यान, बंटी पंसारी, दिनेश ढंढारिया, डॉक्टर डीएन तुलस्यान श्रीकांत पंसारी, निर्मल मोदी, कुंदन सिंगडोदिया, चंद्रभान शर्मा खाजपुरिया, बालकिशन भुकानिया, सुरेंद्र सुरेका, मनीष सुरेखा, रोहित गुप्ता, ललित अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, रतन जोहरीवाल, कि्श अग्रवाल, गजेंद्र जोहरीवाल, कन्हैयालाल जोहरीवाल, विश्वकांत जोहरीवाल, पवन जोहरीवाल, विजय कुमार तुलस्यान, बिहारी लाल केडिया भाटीवाड, अशोक गोटेवाला, शिव खेतान, गोविन्द छापड़िया, अनिल पंसारी, डुंगरमल भुकानिया, रधुनाथ़ पोद्दार, सम्पत पुरोहित, परमेश्वर हलवाई, कैलाश चंद्र सिंघानिया, मुलचंद खेतान, सीए अर्जुन लाल केडिया, एडवोकेट श्रवण केजडीवाल, नितिन अग्रवाल, रामचंद्र तुलस्यान, कृष्ण कुमार शर्मा, सुरेंद्र अग्रवाल, अशोक केडिया, विमल टमकोरिया, सुरेश पाटोदिया, जुगल मोदी एवं अमित शर्मा सहित अन्य भक्तजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur