उदयपुरवाटी(कैलाश बबेरवाल) क्षेत्र के निकट राणासर स्थित निर्झरा धाम में 8 मार्च से 16 मार्च 2026 तक 108 कुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। शेखावाटी अंचल में इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
महायज्ञ की तैयारियों को लेकर आयोजित धर्म सभा की अध्यक्षता डॉ. रामकुमार सिराधना ने की। आयोजन को अनुशासित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया।
‘सेवा ही संकल्प’ के साथ तैयारियां
महायज्ञ के सफल संचालन के लिए व्यवस्थापक धर्मपाल पूनियां को संपूर्ण व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है।
- हवन कुंडों पर बैठने वाले जोड़ों के समन्वय हेतु जयचंद व राम सिंह यादव नियुक्त
- कार्यालय व्यवस्था की जिम्मेदारी डॉ. सिराधना संभालेंगे
- लेखा-जोखा समिति का दायित्व बजरंग लाल पटेल व उनकी टीम को
- जल सेवा व आगंतुक सुविधा की जिम्मेदारी मुखराम गुर्जर व टीम को
“सुख-समृद्धि का द्वार है महायज्ञ”
यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि क्षेत्र के समग्र कल्याण का माध्यम है।
उन्होंने बताया कि यह महायज्ञ छगन लाल मोदी के संकल्प से आयोजित हो रहा है और 8 दिनों तक क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत करेगा।
सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया संकल्प
सभा में मनरूप सिंह माठ, शीशराम जाखड़, महेंद्र सिंह, रोहिताश यादव, मानसिंह, सावंत राम जाखड़, दयाराम महला, रतिराम पूनिया, विकास साई, सुरेश साई, धर्मेंद्र साई, गोपाल यादव, लक्ष्मी नारायण यादव, बाबूलाल माठ सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने आयोजन को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
क्षेत्र में भक्ति का महोत्सव
8 से 16 मार्च तक निर्झरा धाम में प्रतिदिन वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, पूजा-अर्चना और धार्मिक प्रवचनों का आयोजन होगा।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महायज्ञ में सहभागिता निभाने का आह्वान किया है।
