Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / टिकट चाहने वालों के साथ-साथ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिली रंजीत रंजन

,

टिकट चाहने वालों के साथ-साथ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिली रंजीत रंजन

11 घंटे तक नॉन स्टॉप चला, वन टू वन कार्यक्रम

झुंझुनूं, कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता, राज्य सभा सांसद तथा विधानसभा चुनावों के लिए नियुक्त एआईसीसी कॉर्डिनेटर रंजीत रंजन ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में ना केवल कांग्रेस की टिकट चाहने वाल नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिली। बल्कि कांग्रेस पदाधिकारियों से भी मुलाकात की। यह कार्यक्रम वन टू वन था। जिसके चलते करीब 11 घंटे तक नॉन स्टॉप वन टू वन बातचीत चली। इससे पहले सर्किट हाउस पहुंचने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष व नवलगढ़ प्रधान दिनेश सुंडा की अगुवाई में रंजीत रंजन का स्वागत किया। जिसके बाद रंजन ने एक—एक करके सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मिली। इस मौके पर परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला, सीएम सलाहकार व खेतड़ी विधायक डॉ. जितेंद्र सिंह, मंडावा विधायक रीटा चौधरी, पिलानी विधायक व रिटायर्ड आईएएस जेपी चंदेलिया, पूर्व विधायक एवं सूरजगढ़ प्रत्याशी रहे श्रवण कुमार, पूर्व प्रधान व उदयपुरवाटी प्रत्याशी रहे भगवानाराम सैनी, पूर्व विधायक भोलाराम सैनी, पीसीसी सचिव रणधीर बुडानिया, पीसीसी सदस्य रणजीत चंदेलिया, डॉ. विनोद पूनियां, सलीम सीगड़ा, पूर्व जिला प्रमुख सुमन रायला, झुंझुनूं प्रधान पुष्पा चाहर, शारदा देवठिया मंडावा, पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवां, शेरसिंह नेहरा, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र झाझड़िया, सज्जन मिश्रा, सभापति नगमा बानो, मंडावा चेयरमैन नरेश सोनी, शांति व अहिंसा विभाग के संयोजक मुरारी सैनी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह महला गिडानिया, अजमत अली झुंझुनूं, मेहर कटारिया चिड़ावा, राजकुमार फौजी पिलानी, महावीर यादव बुहाना, विकास सिंह सूरजगढ़ किरोड़ीमल पायल मंडावा, यज्ञपाल अलसीसर, सुरेश मेघवाल मुकुंदगढ़, संजय सैनी नवलगढ़, गोकुल सैनी खेतड़ी, मंडल अध्यक्ष मुमताज अली, ताराचंद सैनी, मदनलाल सैनी, राकेश चौधरी, चिड़ावा नगर अध्यक्ष राधेश्याम सुखाड़िया, पिलानी नगर अध्यक्ष संजय जाखोदिया आदि ने रंजीत रंजन से एक—एक कर मुलाकात कर पार्टी के बारे में फीडबैक दिया।

वन टू वन में ये पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता भी हुए शामिल

इस मौके पर नाहरसिंह, सुदेश श्योरान, उर्मिला देवी, श्रीचंद भैड़ा, जगदीश, राजेंद्र सिहाग, शीशराम मेघवाल डूलानिया, कुलदीप, शीशराम, शुभकरण, विनोद शर्मा, लक्ष्मण राजोरिया, माडूराम, कांग्रेस ओबीसी प्रकाश जिलाध्यक्ष लीलाधर सैनी, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ जिला समन्वयक सत्येंद्र यादव, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष हारून लालपुर, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला अध्यक्ष राजकुमार राठी, हज कमेटी सदस्य रियाज फारुकी, केके सैनी, मंगलचंद सैनी, श्रवण सैनी, रामकरण सैनी, मातादीन शर्मा, अमरसिंह गुर्जर, एडवोकेट करनी ओला, पितराम काला मास्टर रामस्वरूप सिंह, सत्यवीर धतरवाल, मधु खन्ना, सज्जन सिंह, प्रभातीलाल सैनी, अनुराग जोया, भूदान आयोग बोर्ड सदस्य मीनू सैनी, मोहर सिंह सोलाना, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव विमला बेनीवाल, महिला कांग्रेस झुंझुनूं ब्लॉक अध्यक्ष शारदा ढाका, आमीन मनियार सरपंच इस्लामपुर, अक्षय सरपंच अजाड़ी, रामावतार खीचड़ सरपंच इंडाली, कुरड़ाराम धींवा, झुंझुनूं नगर परिषद पार्षद संजय पारीक, मनोज सैनी, राजकुमार डिग्रवाल, अब्दुल्ला अगवान, रामनारायण कुमावत, इकबाल मलवान, उमर कुरैशी, संदीप चांवरिया, प्रदीप सैनी, बीसूका सदस्य लक्ष्मण सैनी, असंगठित कामगार कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष सुनील महला, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष महमूद, राजकुमार ढाका, झुंझुनूं नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष तैयब अली, विकास गुर्जर, प्रहलाद गिल, रमेश कुलहरि, संतोष देवी सरपंच बाडेट, रोहिताश सरपंच ढीलसर, मुबारक अली हैबत, रामगोपाल सैनी उपाध्यक्ष नगर पालिका बिसाऊ, राजेंद्र सरपंच बड़ागांव, मोहम्मद अयूब नगर कांग्रेस अध्यक्ष बिसाऊ, रविंद्र पायल सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी रंजीत रंजन से बातचीत कर अपना अपना फीडबैक संबंधित विधानसभा क्षेत्र का दिया।

फीडबैक सभी से लिया है, कांग्रेस को और मजबूत करना है

इस मौके पर रंजीत रंजन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए रंजीत रंजन ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस काफी मजबूत स्थिति में है। लेकिन कांग्रेस को और मजबूत करना है। इसलिए सभी से फीडबैक लिया जा रहा है। जिसमें वरिष्ठ नेता, सांसद—विधायक उम्मीदवार, कार्यकर्ता, पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक आदि शामिल है। ताकि सभी एक साथ मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरे। क्योंकि इस बार राजस्थान में इतिहास बदलने जा रहा है। कांग्रेस सरकार रिपिट हो रही है। इसलिए कांग्रेस चाहती है कि इस ​इतिहास को और अधिक मजबूती के साथ लिखा जाए।उन्होंने कहा कि विधायकों ने और सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। प्राथमिकता की बात करें तो जो नेता—कार्यकर्ता लोगों के लिए जी रहे है। जनता का सम्मान कर रहे है। विकास की सोच रखते है। ऐसे लोगों को पार्टी टिकट देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा 2014 से परिवर्तन कर रही है। झांसा देकर भाजपा सत्ता में आई। 10 साल में 20 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलने थे। लेकिन रोजगार तो नहीं मिले। बेरोजगारों की संख्या बढ़ गई। 15 लाख रूपए सभी के खाते में आने थे। जो खुद अब भाजपा जुमला बता रही है। पौने चार सौ का सिलेंडर 1100 से उपर चला गया। बेरोजगारी और महंगाई की बात करने की बजाय घबराहट में परिवर्तन यात्रा निकाल रहे है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने बताया कि इस बार राजस्थान में राज नहीं, रिवाज बदलेगा। जिले की सातों सीटें कांग्रेस की झोली में आएगी। जिसके कारण सत्ता में झुंझुनूं की अहम भागीदारी होगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur