Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन

,

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन

गांधी शास्त्री की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम सूरजगढ़ [कृष्ण कुमार गाँधी ] कस्बे के वार्ड नं. 8 अंजनी भवन में सोमवार को आदर्श समाज समिति के तत्वाधान में धर्मपाल गांधी की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर एनी बेसेंट की जयंती भी मनाई गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दीप प्रज्वलित कर तीन विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित की। सभा को संबोधित करते हुए मनजीत सिंह ने कहा की एनी बेसेंट एक महान स्वतंत्रता सेनानी थी जिसको भारत देश से प्रेम हो गया और वह भारत की स्वतंत्रता के लिए यहां देशवासियों के साथ मिलकर भारत की आजादी की लड़ाई में सहयोग किया और देश की महिलाओं के अधिकारों के समर्थन में आंदोलन किए एनी बेसेंट एक आध्यात्मिक लेखक वक्ता और स्वतंत्रता सेनानी थी। सभा को संबोधित करते हुए सांवरमल प्रजापत ने कहा कि महात्मा गांधी ने विकट परिस्थितियों में हमें आजादी दिलाई थी उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित था और उनकी जिंदगी आंदोलनों में ही गुजर गई यहां पर देश के लोगों से भी कई बार विरोध झेलना पड़ता था। लाल बहादुर शास्त्री देश के स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ हमारे देश के दूसरे प्रधानमंत्री बने और उन्होंने 1965 के युद्ध में पाकिस्तान को नाको चने चबा दिए वह अपनी सादगी के लिए इतिहास में जाने जाते है। इस मौके पर धर्मपाल गांधी, जया कटारिया नागरमल कटारिया, विष्णु कुमार, पूनम कटारिया पार्षद, मनजीत सिंह तंवर, नागरमल गजराज, रवि नरनोलिया, कृष्ण कुमार सौंकरिया, महेंद्र कुमार बरवड. गजानंद कटारिया, मास्टर फूलचंद सुनियां, राजबाला कटारिया, नीलिमा कटारिया दिनेश गांधी सुरेंद्र कुमार बजरंग लाल सुनियां, प्रदीप कुमार राजेश बनवारी लाल मदन लाल मेहरा विनोद वाल्मीकि राजेश अमर सिंह नरेश कुमार राजवीर सिंह सुभाष चंद्र संजय कुमार कटारिया शुभम आदि अन्य लोग मौजूद थे कार्यक्रम के अंत में गजानंद कटारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur