Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / राष्ट्रीय जाट महासंघ द्वारा महिला दिवस पर सर्वसमाज की 21 महिलाओं को सम्मानित किया

राष्ट्रीय जाट महासंघ द्वारा महिला दिवस पर सर्वसमाज की 21 महिलाओं को सम्मानित किया

सुलताना, सुलताना बस स्टैंड के निकट राजस्थान उच्च मा. वि. में राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया के सानिध्य में सर्वसमाज की 21 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुलताना पुलिस थाने से एएसआई हवासिंह ने महिला दिवस पर महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ावा देने पर जोर दिया। अति विशिष्ट अतिथि के महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र धनखड़ थे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर महासंघ ब्लॉक प्रभारी विजेंद्र धनखड़ व ब्लॉक सलाहकार राकेश बोराण थे। वक्ता के तौर पर मौजूद महिला कॉस्टेबल वंदना कुमारी ने महिला दिवस पर महिलाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युधिष्ठिर प्रसाद शर्मा ने करते बताया कि महिलाओं को अधिकाधिक शिक्षा देकर के महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा संतोष जांगीड़, पूजा शर्मा, मुस्कान , हिरामणी शर्मा, पिंकी, दिपिका सोनी, रजनेश कुमारी, सानिया, सरला देवी, शबीना कंवर, सुशीला देवी, इंदिरा देवी, मंजू देवी, पूजा कुमारी, बबीता देवी, खुशबू, बिमला देवी, प्रियंका, योगबाला शर्मा एवं वंदना कुमारी को समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने के उपलक्ष में फूल माला पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर महिला दिवस पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर महासंघ ब्लॉक प्रवक्ता हरिसिंह पूनिया, मुकेश सैनी व पंडित विजेंद्र शास्त्री उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur