Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / रास्ते में रोककर किया जानलेवा हमला

रास्ते में रोककर किया जानलेवा हमला

सिंघाना[कृष्ण कुमार गाँधी ] थानें में एक युवक ने जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज करवाया है। एचसी सत्यवीर ने बताया कि मिन्टु पुत्र रामस्वरूप मेघवाल निवासी सांवलोद ने रिपोर्ट दी है कि गुरूवार सांय वह खेत में काम करके अपने घर लौट रहा था तभी रास्ते में बैठे गांव के ही अंकित पुत्र नागड़ जाट, मनीष पुत्र धीरसिंह जाट ने एक राय होकर मेरे साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में मेरे सिर व हाथ में गंभीर चोट आई है। पिडि़त ने बताया कि यह कोई पहला मामला नही है इससे पहले भी यह लोग उसके साथ मारपीट कर चुके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur