Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / रतनशहर यूथ क्लब द्वारा आयोजित इण्टर वार्ड क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

रतनशहर यूथ क्लब द्वारा आयोजित इण्टर वार्ड क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

रतनशहर स्थित खेल मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार शाम को समारोह पूर्वक हुआ। युथ क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी सचिव योगेन्द्र सिह कालीपहाड़ी थे एवं महात्मा ज्योतिबा फुलें विचारमंच बगड़ के अध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि हाईटेक कम्प्यूटर एकेडमी के निदेशक मुकेश सैनी, प्रीति मेमोरियल सोसायटी के संस्थापक हितेश सैनी, वार्ड पंच प्रतापराम सैनी, युवा नेता आमिर खान माखर थें। फ़ाइनल मैच में वार्ड नं 11 टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए शानदार 160 रन बनाए। तथा वार्ड नं 6 टीम ने 110 रन बनाए । विजेता टीम वार्ड नं 11 को अतिथियों द्वारा ईनामी राशि 11,000 तथा उपविजेता टीम वार्ड नं 6 को ईनामी राशि 5100 व आकर्षक ट्रॉफी भेंट की गई। विजेता टीम में जमिल खान द्वारा अपनी टीम के लिए अर्द्धशतकीय पारी खेली गई। उपविजेता टीम के कप्तान विक्रम सैनी ने भी अपनी टीम के लिए अच्छा प्रर्दशन किया। कार्यक्रम का संचालन नरेश बगड़ ने किया। प्रतियोगिता आयोजक विक्रम सैनी, कृष्णा सांखला, तेजपाल सैनी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur