ग्राम पंचायत माखर के रतन शहर में बगड़ रोड पर सड़क के किनारे विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर गुलर का पेड़ लगाया गया। सरपंच बंटेश देवी की अगुवाई में क्षेत्र के पर्यावरण प्रेमी लोगो के साथ मिलकर एक अनूठी पहल की गई जिसमे आस पास के कचरे व प्लास्टिक की थैली को जलाकर मार्ग को स्वच्छ बनाया गया तथा पेड़ लगाकर उसके पालन पोषण की जिम्मेदारी भी ली गई। इस अवसर पर सरपंच बंटेश देवी ने प्लास्टिक थैली प्रयोग ना करने और जन मानस को इसके लिये प्रेरित करने की शपथ भी लोगो को दिलवाई। ग्रामपंचायत सरपंच से अलग अलग स्थानों पर कचरा पात्र रखवाने की मांग भी लोगो द्वारा की गई। इस अवसर पर रतन शहर सरपंच बंटेश देवी, सरपंच पति सत्यवीर, मुकेश शर्मा, लालचंद सैनी, प्रकृति प्रेमी लीलाधर कटारिया, विनोद सैनी, गुरुदयाल , प्राचार्य प्रकाश चंद सैनी, एडवोकेट उमेश सैनी, संजय, डा. गजानन्द कम्मा, नयूम ख़ान, दलीप सैनी, अशोक सैनी उपस्थित थे।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / रतन शहर में विश्व पृथ्वी दिवस पर पेड़ लगाकर ली शपथ
रतन शहर में विश्व पृथ्वी दिवस पर पेड़ लगाकर ली शपथ



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।