Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / धनूरी शक्ति केन्द्र पर राष्ट्रपति के अभिभाषण का किया वाचन

,

धनूरी शक्ति केन्द्र पर राष्ट्रपति के अभिभाषण का किया वाचन

मलसीसर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मंडावा विधानसभा क्षेत्र अलसीसर ग्रामीण मंडल में भाजपा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण का धनूरी शक्ति केन्द्र पर आयोजित कार्यक्रम में जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशीला सीगड़ा, भाजपा नेता अतुल कुमार खीचड़, एवं भाजपा नेता डॉ. राजेश बाबल के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं अध्यक्षता फरियाद अली ने की। ढूकिया ने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की रीति-नीति, उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ढूकिया ने बताया कि राष्ट्रपति का अभिभाषण देशवाशियों के लिए एक अच्छी प्रेरणा है।

सीगड़ा ने राज्य सरकार की विफलताओं के बारे में बताया। अतुल खीचड़ ने कार्यकर्ताओं को पन्ना प्रमुख के बारे में प्रकाश डाला एवं राजेश बाबल ने बताया कि आज विश्व में भारत की अलग पहचान है, वो हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है। मण्डल अध्यक्ष मनोज कालेर ने राष्ट्रपति के अभिभाषण को पढ़कर सुनाया। इस अवसर पर मण्डल महामंत्री अजय कुमार, शक्ति केंद्र संयोजक विनोद जांगिड़, बूथ अध्यक्ष परसा राम, अयाज खान, जीवण राम, अशोक गढ़वाल, कप्तान हीरालाल ओला, रामसिंह गढ़वाल, रतिराम बुड़ानिया, रामनिवास सोनी, विजय कुमार गढ़वाल, अनूप कस्वां, संदीप कस्वां, रोहिताश सिंह कालेर, ओमप्रकाश गढ़वाल, मोहनी देवी, रामकुमार बलौदा, संत कुमार बुडानिया, रामचंद्र गढ़वाल, महेन्द्र कुमार, बीरबल सिलाईच, रामचन्द्र मेघवाल, सिकन्दर खान, जगदीश प्रसाद, अशोक जांगिड़, अनिल सिहाग, राजेन्द्र कुमार, जगदीप एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur