Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / टाँई में राष्ट्रपति अभिभाषण का हुआ वाचन

,

टाँई में राष्ट्रपति अभिभाषण का हुआ वाचन

बिसाऊ, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मंडावा विधानसभा क्षेत्र के टाँई ग्रामीण मंडल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण पिलानी खुर्द के शक्ति केंद्र टाँई श्री बाबा रामदेव जी महाराज मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, जिला उपाध्यक्ष सुशीला सिगड़ा, पूर्व प्रधान गिरधारी लाल खीचड़ एवं जिला मंत्री महेंद्र चंदवा के मुख्य आतिथ्य में हुआ एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह शेखावत ने की। ढूकिया ने बताया कि हमें 2047 तक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है, जो अतीत का गौरव और आधुनिकता का हर स्वर्णिम अध्याय हो, हमें आत्मनिर्भर भारत बनाना है। सीगड़ा ने कहा कि ऐसे भारत जिसकी विविद्यता और अधिक उज्जवल हो, जिसकी एकता अटल हो। खीचड़ ने बताया कि ऐसा भारत देश जिसमें गरीबी ना हो, जिसका मध्यमवर्ग भी वैभव से युक्त हो। पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय जांगिड़ ने राज्य सरकार की विफलताओं की चर्चा की। कार्यक्रम में पवन कुमार डाँगी ने राष्ट्रपति अभिभाषण पढ़कर सुनाया। इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक सुशील कुमार धायल, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह शेखावत, मंडल महामंत्री जगमेन्द्र घायल, मंडल उपाध्यक्ष सुमेर सिंह शेखावत, जय सिंह कुल्हरी, मोहन लाल शर्मा, कार्यालय प्रमुख कनिष्क घायल, कृष्ण कुमार भार्गव, रुकमानंद जांगिड़, गोवर्धन सिंह धायल, गुलझारी लाल शर्मा, अजय सिंह शेखावत, सोनू उपाध्याय, राम सिंह शेखावत, नंद कुमार प्रजापत, विरेंद्र सिंह तवंर, ओमप्रकाश घायल, नरेंद्र सिंह शेखावत, हवा सिंह बाबल, राम सिंह शेखावत, कल्याण सिंह राणा, नंदलाल घायल, जगदीश प्रसाद घायल, अशोक सिंह शेखावत, लोकेंद्र बाबल, मनीष हाडा, कमल रांगेरा एवं महिलाऐं उपस्थित थी। कार्यक्रम संचालन जिला मंत्री महेन्द्र चन्दवा ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur