Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ‘बिणजारो’ की शुटिंग के लिए साहित्यकार भागीरथ सिंह भाग्य के संस्मरण रिकॉर्ड किए

‘बिणजारो’ की शुटिंग के लिए साहित्यकार भागीरथ सिंह भाग्य के संस्मरण रिकॉर्ड किए

बगड़, पिलानी के वरिष्ठ राजस्थानी साहित्यकार व कवि नागराज शर्मा के जीवन पर बन रही डोकोमेंट्री फिल्म ‘बिणजारो’ की शुटिंग के लिए बुधवार को वरिष्ठ साहित्यकार भागीरथ सिंह भाग्य के संस्मरण रिकॉर्ड किए गए। फिल्म निर्देशक अरविंद चौधरी ने बताया कि राजस्थानी भाष और राजस्थानी भाषा की मान्यता को लेकर कवि नागराज शर्मा पर एक डोक्यूमेंट्री फिल्म बिणजारों बना रहे हैं। बिणजरों नाम से वे राजस्थानी पुस्तक निकालते हैं। बिणजारों को लेकर उसकी यात्रा, नागराज व उनके साथी कवियों का क्या संघर्ष रहा, क्या चुनौती रही, सकरार का क्या नजरिया रहा। इसके तहत आज कवि भागीरथ सिंह भाग्य पर फिल्मांकन किया गया। टीम में गौरव गौतम, प्रमेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह आदि शामिल थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur