Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / वैलेंटाइन डे पर हो रही है रेड रोज की डिमांड

वैलेंटाइन डे पर हो रही है रेड रोज की डिमांड

झुंझुनू, यूं तो वैलेंटाइन डे जैसा उत्सव भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं है लेकिन जैसे-जैसे पश्चिमी सभ्यता ने पांव पसारे हैं। इसके साथ ही युवाओं में वैलेंटाइन डे के फिल्मी दृश्य देखा देखी में शहरीकस्बों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी वैलेंटाइन डे के प्रति युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। जिसके चलते आज रेड रोज की डिमांड भी बढ़ रही है। झुंझुनू जिला मुख्यालय पर स्थित जितने भी पुष्प भंडार हैं उनमें आज रेड रोज को विशेष रूप से सुसज्जित करके रखा गया है। इसके साथ ही पुष्प विक्रेताओं ने आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा मात्रा में रेड रोज मंगवाए हैं। इसके साथ ही विशेष बुके का भी प्रबंध किया गया है। दुकानदारों की मानें तो सुबह से ही युवा रेड रोज की खरीदारी के लिए आने लगे हैं। वही आज दिन भर यह सिलसिला जारी रहेगा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur