Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / परिवेदनाओं का निस्तारण कर सम्पर्क पोर्टल पर करेंं दर्ज

परिवेदनाओं का निस्तारण कर सम्पर्क पोर्टल पर करेंं दर्ज

झुंझुनू, जिला कलक्टर डॉ. खुशाल ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि महंगाई राहत कैम्प, प्रशासन गांव के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान के अन्तर्गत आयोजित किये जा रहे शिविरों में प्राप्त होने वाली परिवेदनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के बाद परिवेदनाओं को सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज करवाया जाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों का भी शीघ्रता के साथ गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिप्रद समाधान करवाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के उपरान्त पुनः त्रि-स्तरीय जन सुनवाई की व्यवस्था प्रारम्भ कर दी जाएगी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur