Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / नीमकाथाना से हटाओ झुंझुंनू में मिलाओ संघर्ष समिति ने विशेषाधिकारी नीमकाथाना को दिया ज्ञापन

,

नीमकाथाना से हटाओ झुंझुंनू में मिलाओ संघर्ष समिति ने विशेषाधिकारी नीमकाथाना को दिया ज्ञापन

खेतङी, नीमकाथाना से हटाओ झुंझुंनू में मिलाओ संघर्ष समिति उतर पश्चिमी क्षेत्र तहसील खेतङी के प्रतिनिधिमंडल ने आज नीमकाथाना में विशेषाधिकारी प्रस्तावित जिला नीमकाथाना हरजीलाल अटल को ज्ञापन देकर मांग की कि तहसील खेतङी की उतर पश्चिमी क्षेत्र की जो ग्राम पंचायतें झुंझुंनू जिला मुख्यालय के नजदीक हैं उनको प्रस्तावित नीमकाथाना जिला में शामिल नहीं किया जावे क्योंकि इन ग्राम पंचायतों की नीमकाथाना से दूरी झुंझुंनू से दुगुनी है । प्रतिनिधिमंडल में नीमकाथाना से हटाओ झुंझुंनू में मिलाओ संघर्ष समिति उतर पश्चिमी क्षेत्र तहसील खेतङी के अध्यक्ष कामरेड रामचंद्र कुलहरि,संरक्षक पूर्व प्रधान बजरंग सिंह चारावास, उपाध्यक्ष कामरेड इंद्राज सिंह चारावास, सचिव कामरेड रविंद्र पायल व संघर्ष समिति सदस्य पुरण सिंह चाहर,कामरेड रोतास काजला व राजकुमार शामिल थे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur