Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / न्यू हाउसिंग बोर्ड झुंझुनू के वाशिंदों ने लगाई जिला कलेक्टर से गुहार

,

न्यू हाउसिंग बोर्ड झुंझुनू के वाशिंदों ने लगाई जिला कलेक्टर से गुहार

सीवरेज लाइन डालने के दौरान टूटी सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग

झुंझुनू, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी झुंझुनू के वाशिंदों ने आज झुंझुनू जिला कलेक्टर यूडी खान को ज्ञापन सौंपकर कॉलोनी में सीवरेज लाइन डालने के दौरान तोड़ी गई सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि 2018 -19 में न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एलएनटी कंपनी द्वारा सीवरेज लाइन डाली गई थी जिसके दौरान सभी सड़कों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया एवं रास्तों में मिट्टी भर दी गई। बार बार सूचित करने पर भी एलएनटी के अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। पिछले 5 दिनों से एलएनटी कंपनी के कर्मचारियों द्वारा मनमानी ढंग से मात्र दो-तीन गलियों में कार्य चालू कर रखा है एवं जलभराव वाली गलियों में सड़क बनाने से मना किया जा रहा है। ज्ञापन में जिला कलेक्टर से एलएनटी के अधिकारियों को आदेशित कर तोड़ी गई सड़कों का पुनः निर्माण करवाने की मांग की गई है। ज्ञापन देने वालों में महिपाल सिंह, मदन लाल गोदारा, मूलचंद धायल, नवरंग लाल सहित अन्य लोग शामिल थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur