Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुचने का लिया संकल्प, युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख

समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुचने का लिया संकल्प, युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख

भव्य अंबेडकर छात्रावास बनाने की रणनीति पर हुआ विचार

झुंझुनू, मेघवाल समाज संघ (रजि०) जिला शाखा झुंझुनू के अंबेडकर भवन में सोमवार को मीटिंग रखी गई। जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्त इंजी मालीराम ने की ।मीटिंग की शुरुआत श्रद्धेय विनय पाल भंते के आशीर्वचनों से की गई। महत्वपूर्ण मीटिंग में डॉ. अंबेडकर छात्रावास निर्माण कमेटी का गठन किया गया। जिसमें बलबीर सिंह काला, मालीराम , बी. एल. बौद्ध, लीलाधर चौहान,अमीलाल गोठवाल, राम प्रताप पुलकित, विनोद आलड़िया ,प्रोफेसर ओंकार मल ,गिरधारी लाल कटारिया, पवन आलड़िया ,अजय काला , डॉ. अशोक गर्वा ,डॉ. दिनेश बडजात्या, अनिल बाड़ेटिया, मनोज चंदानी, डॉ. विकास काला , डॉ महेंद्र सानेल को सर्वसम्मति से चुना गया।जिला मुख्यालय 10 किलोमीटर की परिधि में बालक और बालिकाओं छात्रावास के लिए भूमि खरीदी जाएगी ।उसमें अलग-अलग छात्रावास बनाया जाएगा, और वंचित प्रतिभावान बच्चों के लिए एक नि:शुल्क बुक बैंक की स्थापना की जाएगी। जिलाध्यक्ष मेघवाल समाज संघ पवन आलड़िया ने बताया की संघ का सदस्यता अभियान भी आज से चलाया गया और सभी नव सदस्यों को संविधान की प्रस्तावना एवं बुद्ध और उनका धम्म की पुस्तक भेंट की गई। जिले के मेघवाल समाज के सभी परिवारो से 1 रू 1 ईंट लेने का संकल्प लिया गया। साथ ही हर गांव में सदस्य बना कर सभी से संपर्क किया जाएगा जिससे मेघवाल समाज के सभी बंधु छात्रावास से जुड़ सके और गर्व कर सके। इस दौरान बी .एल. बौद्ध, राकेश रंगा ईओ,मुकेश महरिया, डॉ. राजेश सिरोवा,अनीता देवी, रघुवीर भाटिया,ग्यारसीलाल जीनोलिया,राकेश देवठिया ,शारदा जिनोलिया , विवेक काला ,अमनजोत भूरिया, सुखदेव सिरोवा, एडवोकेट सुरेंद्र कटारिया , बनवारी लाल सिरोवा, मोहित चौपड़ा, मनोज कुमार सिंघल ,उमेश कुमार, मनोज कुमार अलीपुर,सुनील गोठवाल ,राजेश लोदीपुरा,सुभाष मारिगसर, मधु खन्ना,अजीत सिंह, सुकन्या ,धर्मपाल देवठिया, अनुज बडगूजर, मानवी कुमारी, आकाश कुमार जिलोवा ,नवीन सेठ शोभा का बास , कैलाश दास मेघवाल, रामकुमार सिंह निराधनु, हेमंत आलडिया, एड. सीताराम सेवदा, डॉ. राजेश सिरोवा, सरदार सिंह बालन, बनवारी लाल ,धर्मपाल शीला ,नरेंद्र कुमार सुमेर शास्त्री उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विकास काला ने किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur