Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / ज्योति विद्यापीठ स्कूल में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन

ज्योति विद्यापीठ स्कूल में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन

बगड़, आज़ ज्योति विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय बगड़ में सेवानिवृति समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के गार्ड किशन को ससम्मान सेवानिवृत्त किया गया। ज्योति किरण चैरिटीबल ट्रस्ट एसोसिएशन द्वारा हार्दिक अभिनन्दन किया गया। उनके द्वारा कर्तव्यनिष्ठता एवं ईमानदारी के साथ 14 वर्ष तक दी गई सेवाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। विधालय के ट्रस्टी रमेश चंद्र वर्मा के द्वारा साफा पहनाकर स्वागत किया गया और 41000 रुपए का चैक एवं एक सूटकेस प्रदान गया जिसमें विद्यालय के ट्रस्टी रमेश चन्द्र वर्मा, सुलोचना देवी, जितेन्द्र वर्मा मारोठिया अंग्रेजी माध्यम विधालय वापी गुजरात की प्रधानाचार्या चन्द्रकला पप्पूरू, समन्वयक अरविन्द गोस्वामी, ज्योति विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय बगड़ के प्रबंधक चिरंजीलाल सैनी, प्रधानाचार्या किरण सैनी, समन्वयक बद्री विशाल जांगिड़ एवं समस्त विधालय स्टाफ उपस्थित रहा।

अध्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन –

ज्योति विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय बगड़ में दो दिवसीय अध्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मारोठिया अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की प्राचार्या चंद्रकला पप्पूरू के द्वारा सभी टीचर्स को प्रशिक्षण दिया गया। वर्तमान शिक्षण विधियों की जानकारी प्रदान की गई। जिसमें मारोठिया अंग्रेजी माध्यम विधालय वापी गुजरात की प्रधानाचार्या चन्द्रकला पप्पूरू, समन्वयक अरविन्द गोस्वामी, ज्योति विद्यापीठ उच्च माध्यमिक विद्यालय बगड़ के प्रबंधक चिरंजीलाल सैनी, प्रधानाचार्या किरण सैनी, समन्वयक बद्री विशाल जांगिड़ एवं समस्त विधालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur