Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / झुंझुनूं: कार्तिक राठौड़ और दीपांशी यादव बने रिदम ऑफ यूथ 2026

,

झुंझुनूं: कार्तिक राठौड़ और दीपांशी यादव बने रिदम ऑफ यूथ 2026

Winners of Rhythm of Youth 2026 at JJT University

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास और हुनर

झुंझुनूं स्थित श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव “रिदम ऑफ यूथ 2026” का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

महोत्सव के तहत आयोजित मिस्टर & मिस रिदम ऑफ यूथ प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रैम्प वॉक, टैलेंट राउंड और प्रश्नोत्तर चरण में शानदार प्रदर्शन किया।


ये बने विजेता

कार्यक्रम के परिणाम घोषित करते हुए डॉ. अरुण कुमार ने बताया:

  • मिस्टर रिदम ऑफ यूथ 2026 – कार्तिक राठौड़ (श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी)
  • मिस रिदम ऑफ यूथ 2026 – दीपांशी यादव (गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, चूरू)

इसके साथ ही ओवरऑल विनर ट्रॉफी श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी को मिली, जबकि रनर-अप ट्रॉफी राजस्थान यूनिवर्सिटी, जयपुर को प्रदान की गई।


मुख्य अतिथि का संदेश

मुख्य अतिथि कर्नल प्रदीप दहिया ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा:

“डिजिटल युग में विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को तराशने के लिए ऐसे मंच आवश्यक हैं। हर विद्यार्थी में कला सीखने का जुनून होना चाहिए।”

विशिष्ट अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह और राजीव तिलोटीया मौजूद रहे।


सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम में हरियाणा से आए कलाकारों ने देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।

मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। संचालन डॉ. आरती पवार ने किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कई अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।