Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / रिश्तो पर भारी पड़ी रंजिश

रिश्तो पर भारी पड़ी रंजिश

साडू पर ही पीट पीट कर हत्या का आरोप

चिड़ावा थाना अंतर्गत कल एक ऐसा मामला देखने को मिला जिसमें रंजिश रिश्तो पर भारी पड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओजटू निवासी विक्रम जाट उम्र 30 वर्ष की उसी के परिवार में भाई एवं साडू पर ही हत्या का आरोप है। चिड़ावा के पास भोलूराम कि ढाणी तन ओजटू में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ढाणी के विद्याधर के पुत्र विक्रम की देर शाम किसी ने हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार विक्रम के हाथ और पैर पर चोट के निशान मिले हैं। शव को हत्यारे खेत में पटककर चले गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक आरपी शर्मा, थानाधिकारी जयराम बाजिया मय जाब्ता रात्रि को मौके पर पहुंचे। युवक विक्रम की बड़ी बेहरमी से हत्या की गई। युवक के दोनों पैर व हाथ तोड़ दिए गए। दोनों हाथों में जेलीनुमा हथियार घुसाने के भी निशान मिले हैं। खेत में जहां युवक की हत्या की गई है, वहां काफी दूर तक बाजरा टूटा हुआ था। वहीं पास में पानी की बोतल भी पड़ी थी। जिस खेत में युवक का शव मिला है। वह जोगेंद्र का बताया जा रहा है। हत्या के आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस संबंध में पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। जो कि आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस टीमें ने जोगेंद्र को हिरासत में ले लिया है ।वही हम आपको बता दें कि जहां जोगेंद्र एवं विक्रम दोनों रिश्ते में भाई लगते हैं। साथ ही दोनों साडू भी हैं। जोगेंद्र की साली से ही विक्रम ने प्रेम विवाह किया था। और मृतक विक्रम के 11 दिन पहले ही बेटी हुई थी। वही दोनों परिवारों में पहले से ही मुकदमेंबाजी भी चल रही बताई जा रही है। मृतक विक्रम का पोस्टमार्टम चिड़ावा सरकारी अस्पताल में परिजनों ओर पुलिस की मौजूदगी में किया गया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur