बिसाऊ में चुनावी सरगर्मी तेजी से अपना रुख बदल रही है इसी क्रम में रविवार को मंडावा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की पूर्व विधायक रीटा चौधरी का बिसाऊ में चुनावी अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिसाऊ मंडल अध्यक्ष अयूब खान ने की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने रीटा चौधरी को चुनरी ओढाकर उनका अभिनंदन किया। रीटा चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान सरकार ने 5 वर्ष तक जनता के लिए सुख सुविधाओं के कोई भी कार्य नहीं किया , यहां के विधायक जो भाजपा से जुड़े रहे हैं लेकिन लोगों की समस्याओं के वक्त में लोगों के पास नहीं गए ना ही उन्होंने क्षेत्र की जनता के लिए कभी वक्त निकाला विधायक जरूर में मंडावा के है लेकिन झुंझुनू में रहते हैं। जब जनता को उनकी जरूरत होती है तो वह नहीं मिलते साथ ही उन्होंने कहा कि युवा वर्ग रोजगार के लिए भटक रहे हैं उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने भाई भतीजावाद, जाति धर्मवाद चलाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर बिसाऊ की समस्याओं का समाधान होगा। वहीं सलाह देते हुए कहा कि चुनावी माहौल में आप किसी भी भ्रम में नहीं आना है। रीटा ने कहा कि जो चुनरी आपने मेरे को ओढाई है मैं उसकी आन बान शान हमेशा बनाए रखूंगी।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / रीटा चौधरी का बिसाऊ में किया नागरिक अभिनंदन
रीटा चौधरी का बिसाऊ में किया नागरिक अभिनंदन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।