Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बामनवास में RLP सदस्यता अभियान को समर्थन, बड़ी संख्या में ग्रामीण जुड़े

,

बामनवास में RLP सदस्यता अभियान को समर्थन, बड़ी संख्या में ग्रामीण जुड़े

Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) : बामनवास में RLP सदस्यता अभियान को समर्थन, बड़ी संख्या में ग्रामीण जुड़े

चिड़ावा – मनीष शर्मा, झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बामनवास में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सदस्यता ग्रहण अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने RLP की सदस्यता ग्रहण की।

 पार्टी की नीतियों से कराया गया अवगत

कार्यक्रम में RLP की ओर से दिनेश सहारण फौजी, सुशील डांगी श्योपुरा और करण लामोरिया (बामनवास) उपस्थित रहे।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को

  • RLP की रीति-नीति

  • उद्देश्य

  • संगठनात्मक कार्यप्रणाली

की जानकारी दी और सदस्यता अभियान के महत्व को समझाया।

 पूर्व सरपंच रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में पूर्व सरपंच महावीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
वहीं जीएसएस सोसायटी अध्यक्ष रामनिवास ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिपाल डांगी ने की।

 बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

इस अवसर पर मोती महला, मुकेश ढाका, आरिफ अली, इंद्राज जांगिड़, शहीद खान, शमसाद खान, विजयसिंह डांगी, रंजीत महला, प्रहलाद सिंह डांगी, बलदेव सिंह नरूका, बंटी नरूका, धर्मेंद्र नरूका, राजेंद्र जांगिड़, मजिद अली, संदीप डांगी, नदीम, अदरिश, मदन जांगिड़, अल्ताफ, शाहिद, इमरान, इरफान, उस्मान, उमेद, नासिर, फारुक, राजेश महला, योगेंद्र जांगिड़ सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।