Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन

सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन

टीकेएन फायर एंड सेफ्टी संस्थान के सौजन्य से

झुंझुनू, लायंस क्लब झुंझुनू द्वारा शनिवार को प्रातः 11:30 बजे रीको सर्किल पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता शिविर का आयोजन टीकेएन फायर एंड सेफ्टी संस्थान के सौजन्य से किया गया जिसमें विभिन्न वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए तथा यातायात जागरूकता संबंधी जानकारी दी गई। जानकारी देते हुए क्लब पीआरओ एमजेएफ लायन डॉ.डी.एन. तुलस्यान ने बताया कि इस अवसर पर क्लब उपाध्यक्ष प्रथम लायन डॉक्टर बबीता कुमावत, सचिव लायन शिव कुमार जांगिड़, रीजन चेयरपर्सन लायन नरेंद्र व्यास, कोषाध्यक्ष लायन भागीरथ प्रसाद जांगिड़, कार्यक्रम संयोजक लायन डॉ मनोज सिंह टीकेएन, लायन महिपाल सिंह लायन योगेश खंडेलिया, लायन विनीता शर्मा,लायन ओमप्रकाश जांगिड़ , श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था के ट्रस्टी डॉक्टर डीएन तुलस्यान एवं सीए पवन केडिया सहित अन्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक लायन डॉ मनोज सिंह टीकेएन थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur