Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / Jhunjhunu News : झुंझुनूं के रोहिन जाखड़ ने UPSC में हासिल की 39वीं रैंक

,

Jhunjhunu News : झुंझुनूं के रोहिन जाखड़ ने UPSC में हासिल की 39वीं रैंक

Rohin Jakhar from Jhunjhunu secures 39th rank in UPSC

गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के बामलास गांव के बेटे ने पांचवें प्रयास में पाई सफलता
झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के बामलास गांव के निवासी रोहिन जाखड़ ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 39वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता प्राप्त की है।

पांचवें प्रयास में मिली सफलता

रोहिन जाखड़ ने यह उपलब्धि अपने पांचवें प्रयास में हासिल की। उनकी इस सफलता से परिवार, गांव और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

जिले का नाम किया रोशन

रोहिन की उपलब्धि से झुंझुनूं जिले और गुढ़ागौड़जी क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है

ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रोहिन जाखड़ की इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।