गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के बामलास गांव के बेटे ने पांचवें प्रयास में पाई सफलता
झुंझुनूं। जिले के गुढ़ागौड़जी क्षेत्र के बामलास गांव के निवासी रोहिन जाखड़ ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 39वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता प्राप्त की है।
पांचवें प्रयास में मिली सफलता
रोहिन जाखड़ ने यह उपलब्धि अपने पांचवें प्रयास में हासिल की। उनकी इस सफलता से परिवार, गांव और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
जिले का नाम किया रोशन
रोहिन की उपलब्धि से झुंझुनूं जिले और गुढ़ागौड़जी क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।
ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने उनकी सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रोहिन जाखड़ की इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।
