Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / डॉ. हेडगेवार ने नौकरी का मार्ग नहीं, राष्ट्र सेवा का पथ चुना – सह प्रांत प्रचारक कुमार

डॉ. हेडगेवार ने नौकरी का मार्ग नहीं, राष्ट्र सेवा का पथ चुना – सह प्रांत प्रचारक कुमार

संघ शताब्दी वर्ष में बिसाऊ में मनाया गया विजयादशमी उत्सव

बिसाऊ (झुंझुनूं): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना को 100 वर्ष पूरे होने पर बिसाऊ नगर में विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सह प्रांत प्रचारक विशाल कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में संघ की स्थापना, उद्देश्य और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर विस्तार से प्रकाश डाला।


“हिंदू एकता का सपना था हेडगेवार का संकल्प”

विशाल कुमार ने कहा कि

“डॉ. हेडगेवार एक जन्मजात देशभक्त थे। उस दौर में जब हिंदुओं को संगठित करना बहुत मुश्किल कार्य था, उन्होंने संघ की नींव रखकर राष्ट्र को दिशा दी।”

उन्होंने बताया कि
डॉ. हेडगेवार ने नौकरी का मार्ग नहीं, राष्ट्र सेवा का पथ चुना
रानी विक्टोरिया के राज्यारोहण पर बांटी गई मिठाई को कचरापात्र में डालकर उन्होंने गुलामी का विरोध किया था।


संघ की ऐतिहासिक भूमिका भी आई सामने

मुख्य वक्ता ने बताया कि
सरदार पटेल के अनुरोध पर गुरुजी ने महाराजा हरिसिंह को कश्मीर के भारत में विलय के लिए तैयार किया
इसके साथ ही गोवा मुक्ति आंदोलन, भारत विभाजन के समय संघ की सक्रिय भूमिका का भी उल्लेख किया गया।


शस्त्र पूजन से शुरू हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम की शुरुआत शस्त्र पूजन और घोष वादन के साथ हुई।
इसके बाद पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमामयी बना दिया।

मुख्य मंच पर रामजीलाल कल्याणी और महावीर प्रसाद सोती उपस्थित रहे, जबकि संचालन का कार्य विलास जी ने किया।


संघ के प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद

इस आयोजन में संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं स्थानीय सामाजिक प्रतिनिधि शामिल हुए:

  • जिला प्रचारक: भगतसिंह
  • एबीवीपी विभाग संयोजक: परमेंद्र
  • खंड कार्यवाह: मोनू कबीरसर
  • सह खंड कार्यवाह: सचिन
  • शारीरिक शिक्षण प्रमुख: प्रमोद
  • घोष प्रमुख: राजीव
  • सेवा प्रमुख: विजय कुमार
  • व्यवस्था प्रमुख: राजेन्द्र
  • प्रौढ़ कार्य प्रमुख: दलीप सिंह

इसके अलावा भाजपा नगर अध्यक्ष पवन धोलपुरिया, प्राचार्य मुकेश , भवानी शंकर, श्रीकिशन पारीक, ओमप्रकाश बजाज आदि उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur