Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / देश में तानाशाह जैसा राज, कांग्रेस झूकेगी नहीं – सुंडा

देश में तानाशाह जैसा राज, कांग्रेस झूकेगी नहीं – सुंडा

लोकतंत्र बचाओ विरोध प्रदर्शन के जरिए मनाया प्रजातंत्र बचाओ दिवस

झुंझुनूं, संसद से 146 से ज्यादा सांसदों को निलंबित किए जाने के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर झुंझुनूं में भी जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र बचाओ आंदोलन के तहत प्रजातंत्र बचाओ दिवस मनाया धरना देकर मनाया गया। धरने की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने कहा कि देश में तानाशाही का राज चलाने की कोशिश की जा रही है। संसद में एक सांसद लाखों लोगों की आवाज का प्रतिनिधि होता है। जो कोई बात रखता है तो उस बात को दबा दिया जाता है। अब तक हद पार हो गई। जब एक साथ 146 सांसदों को निलंबित कर दिया। क्योंकि वे संसद की सुरक्षा को लेकर सरकार से जवाब पूछ रहे थे। लेकिन इस सरकार को अब जनता आइना दिखाएगी। आने वाले लोकसभा चुनावों में इस तानाशाही सरकार का अंत सुनिश्चित है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि झुंझुनूं जिले से आज भरी हुंकार इस सरकार की जड़ों को हिला देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूकेगी नही। जनता की आवाज को तमाम दमनकारी नीतियों के बावजूद उठाती रहेगी। जिला प्रवक्ता संतोष सैनी ने बताया कि विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर, एमडी चौपदार, पूर्व जिलाध्यक्ष सज्जन मिश्रा, पीसीसी सदस्य सलीम सीगडी,रणजीत चंदेलिया व सुरेंद्र बेनीवाल, मंडावा प्रधान शारदा देवठिया, पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष राजकुमार राठी, चेयरमैन नरेश सोनी मंडावा, रामनिवास सैनी उदयपुरवाटी, रोहिताश्व रणवां विद्या विहार, विजय शर्मा सिंघाना, सुमेर महला,जिला परिषद सदस्य बजरंगलाल जांगिड़, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल जाखड़ सहित वक्ताओं ने विचार रखे। संचालन शमशाद खान ने किया।

धरने में ये हुए शामिल
धरने में ब्लॉक अध्यक्ष अजमत अली झुंझुनूं, सुमेर महला गिडानिया, सुरेश मेघवाल मुकुंदगढ़, नवीन खेदड़ गुढ़ागौड़जी, किरोड़ीमल पायल मंडावा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मोहरसिंह सोलाना गिडानिया, जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष संजय जखोड़िया, उपाध्यक्ष सत्यनारायण सैनी, राजकुमार ढाका, प्रहलाद गिल, पवन पुजारी, सीए रोहित चौधरी, जिला महासचिव श्रवण सैनी, संजय पारीक, चुन्नीलाल चनेजा व नवाब घोसी, जिला सचिव मंगलचंद सैनी, अजय तसीड़, सुभाष भांबू, विनोद कुलहरि, मनोहर बाकोलिया, श्रीचंद झाझड़िया, अब्दुल अजीज कच्छावा, जिला प्रवक्ता संतोष सैनी, शाहबाज फारूकी, सोशल मीडिया प्रभारी सलीम गहलोत,एनएसयूआई के प्रदेश सचिव सतीश सुंडा, पंचायती राज संगठन के प्रदेश सचिव विजय मील, असंगठित कामगार कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ, विकास श्योराण, शंकरलाल सरपंच बीलवा, मतलूब खां, पुलकित चौधरी, कैप्टन मोहनलाल, प्रकाश गुर्जर, विनोद काजला, भीमसर सरपंच मुबारिक हैबत, विकास सांगवान मोरवा, शीशराम मंडल अध्यक्ष, संत कुमार भांबू ,मोहित जनेवा,फिरोज खान सहित सैंकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur