Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / रूपए वापस मांगने पर महिला के साथ की मारपीट

रूपए वापस मांगने पर महिला के साथ की मारपीट

खेतड़ी नगर,थाने में एक महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ गाली गलोच व मारपीट करने का मामला कोर्ट इस्तगासे के तहत दर्ज करवाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्योलपुरा तन देवता निवासी भगोती देवी पत्नी रामस्वरूप मेघवाल ने कोर्ट के माध्यम से अपने ही गांव के सुरेंद्र मेघवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। रिपोर्ट में बताया कि सुरेंद्र मेघवाल को बीस हजार रूपए 29 मार्च 2017 को दिए थे। 30 अप्रेल 2018 को रूपए वापस मांगने पर गाली गलोच करने लगा विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।  

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur