Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / हरियाणा के साध संगत ने लिया नगर पालिका सफाई का जिम्मा

हरियाणा के साध संगत ने लिया नगर पालिका सफाई का जिम्मा

उदयपुरवाटी में संत गुरमीत राम रहीम की साध संगत ने नगरपालिका के सरकारी तथा निजी संस्थानों एवं कार्यालय परिसर में की साफ-सफाई

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल ] नगर पालिका क्षेत्र में डेरा सच्चा सौदा सिरसा हरियाणा की साध संगत टीम ने संपूर्ण नगर पालिका कस्बे में साफ-सफाई झाड़ू निकाल कर की गई। जिसका शुभारंभ पालिका चेयरमैन एडवोकेट रामनिवास सैनी ने झाड़ू निकाल कर किया। जानकारी के अनुसार संत डॉ.गुरमीत राम रहीम के शिष्यों ने पालिका में पहुंचकर एसडीएम कार्यालय, तहसील परिसर, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत समिति परिसर सहित संपूर्ण पालिका क्षेत्र में साफ-सफाई कर नगर पालिका की जनता को ही नहीं अपितु पूरे राजस्थान में स्वच्छ राजस्थान का संदेश दिया है। डेरा सच्चा सौदा सिरसा हरियाणा की टीम के साथ आए सुभाष व छीतर मल ने बताया कि गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम ने सभी शिश्यूं एवं अनुयायियों को आदेश दिया है कि डेरा सच्चा सौदा सिरसा हरियाणा के जितने भी भक्त हैं वे संपूर्ण राजस्थान में साफ सफाई कर एक स्वच्छ राजस्थान का संदेश देंगे। इसलिए सभी बाबा के अनुयायियों द्वारा पालिका क्षेत्र में साफ सफाई की गई है। इस दौरान बाबा के सैकड़ों भक्तों ने इस साफ-सफाई के महाअभियान में भाग लिया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur