साधारण सभा की बैठक के दौरान मौजूद अधिकारी व जनप्रतिनिधि सूरजगढ़[कृष्ण कुमार गाँधी ] मंगलवार को पंचायत समिति सभागार में प्रधान सुभाष पुनियां की अध्यक्षता में आयोजित साधारण सभा की बैठक में बिजली पानी का मुद्दा छाया रहा। विकास अधिकारी रामनिवास द्वारा गत बैठक की पुष्टी करने के बाद शुरू हुई बैठक के दौरान पंचायत समिति सदस्यों व सरपंचों ने अपने अपने क्षेत्र के मुद्दे उठाए। पंस सदस्य पवन मावंडिया ने बताया कि अडुका पंचायत में पिछले डेढ़ साल से बेारिंग का कनेक्शन नही हो रहा है जो तुरंत करवाया जाए वहीं मावंडिया की ढ़ाणी में पेयजल समस्या का मुद्दा उठाया। सुजडोला सरपंच ने दुधवा में निर्माणाधीन फीडर की घरों के उपर से गुजर रही लाईन को शिफ्ट करवाने की मांग की। कुलोठ सरपंच ने बताया की बिजली विभाग द्वारा दिए जा रहे नए कनेक्शनों में जेईएन लूट खसोट कर रहे है ना मौके पर जा रहे है इसलिए विभाग के अधिकारियोंं से अनुरोध है कार्य में पारदर्शिता बनाए रखे। एसडीएम सुमन देवी ने सम्बंधित अधिकारियों को ईमानदारी से काम करने के आदेश दिए। इस मौके पर विकास अधिकारी रामनिवास, जिप सदस्य सोमवीर लांबा, पूर्व सदस्य रामवतार धोलिया, पिलोद सरपंच चिरंजीलाल शर्मा, सरपंच फोरम अध्यक्ष वीरसिंह खरडिया, सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / साधारण सभा की बैठक में छाया बिजली पानी का मुद्दा
साधारण सभा की बैठक में छाया बिजली पानी का मुद्दा



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।