Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / साध्वी डॉ. योग श्री नाथ महाराज को ओढाई चादर

,

साध्वी डॉ. योग श्री नाथ महाराज को ओढाई चादर

डॉ. योगी जीवन नाथ महाराज के निधन के बाद

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल] निकटवर्ती सरजू सागर कोट बांध पर स्थित शिव मंदिर के डॉक्टर योगी जीवन नाथ महाराज के निधन के बाद मंगलवार को कोट बांध आश्रम पर संतों महंतों की मौजूदगी में साध्वी डॉ. योग श्री नाथ महाराज को चादर ओड़ाई गई। मंगलवार को चादर ओढ़ने की रस्म के बाद संतों महंतों को भोजन करवाकर दक्षिणा दी गई। पिछले दिनों ही कोट बांध के डॉक्टर योगी जीवन नाथ महाराज को सर्प ने काट लिया था। जिनका जयपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया था। मंगलवार को चादर ओढाने की रस्म के दौरान आनंद गिरि नाथ महाराज, चेतन दास महाराज, शीतल दास महाराज, उदय नाथ महाराज, शैलेंद्र नाथ महाराज, सीताराम दास महाराज, रघुनाथ दास महाराज गोकुल दास महाराज, दया नाथ महाराज, माधव दास महाराज, शत्रुघ्न दास महाराज, राम नारायण दास महाराज, राजू नाथ महाराज, बबलू नाथ महाराज, गोकुल दास महाराज, सोमनाथ जी महाराज सहित कई संत महंत मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur