Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बगड़ में भगवा बाइक रैली कल

बगड़ में भगवा बाइक रैली कल

हिन्दू नववर्ष के अवसर पर 2 अप्रेल शनिवार को

झुंझुनू, विहिप,बजरंग दल और समस्त हिन्दू समाज बगड़ के तत्वावधान में हिन्दू नववर्ष के अवसर पर 2 अप्रेल शनिवार को प्रातः 10:15 बजे रामलीला मैदान में ध्वज पूजन के बाद विशाल भगवा बाइक रैली निकलेगी। जिला संयोजक बजरंग दल-झुंझुनूं ग्रामीण प्रखंड बलबीर सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर सन्त सानिध्य दादूद्वारा बगड़ के महामंडलेश्वर अर्जुनदास स्वामी,पाबुधाम के महंत मलसिंह महाराज, योगाश्रम के भानीनाथ महाराज का होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेन्द्र भाम्बू अध्यक्षता बगड़ नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़ विशिष्ट अतिथि बगड़ नगरपालिका उपाध्यक्ष सुनील शर्मा तथा बगड़ नगरपालिका के समस्त पार्षद होंगे। रैली मुख्य बाजार,सब्जी मंडी, नीमड़ी स्टेण्ड, पीरामल गेट,चौराहा स्टेण्ड,काली पहाड़ी मोड़,रिद्धि सिद्धि मन्दिर,तिराहा स्टेण्ड,श्याम मंदिर,नगरपालिका,बी.एल.चौक, मंड्रेला रोड़,जाटाबास से होते हुए डेरीवाला बालाजी पर जाकर सम्पन्न होगी।