Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सहयोग-एक पहल संस्थान ने जरूरतमंदो के साथ मनाई दीपावली

सहयोग-एक पहल संस्थान ने जरूरतमंदो के साथ मनाई दीपावली

कच्ची बस्ती, सिंघाना में

झुंझुनू, आज दिवाली के पर्व पर सहयोग-एक पहल संस्थान,सिंघाना ने पुरानी रेलवे लाइन के पास स्थित कच्ची बस्ती, सिंघाना में जरूरतमंदों को मिठाई, राशन एवं सर्दी से बचाव हेतु 38 बच्चों को नवीन वस्त्र,जुते-जुराब भेट किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गा देवी मीणा ने की। संस्थान अध्यक्ष डी पी सैनी ने बताया कि हर घर खुशियों वाली दिवाली मनाने के उद्देश्य से आज हमने जरूरतमंदों के साथ अपनी दिवाली बनाई है आगे भी हम इन बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर संस्थान के रफीक खान, ईश्वर सिंह, रविंद्र रॉकी, सियाराम शर्मा, डीपी सैनी, प्रिंस शर्मा, अजय कुमार, भोजराज मीणा, अजीत सत्य ग्राफिक्स, अभिषेक सैनी, लोकेश सैनी, विक्रम आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur