Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / बबाई आगमन पर संघर्ष समिति ने दिया मुख्यमंत्री को ज्ञापन

बबाई आगमन पर संघर्ष समिति ने दिया मुख्यमंत्री को ज्ञापन

खेतङी, नीमकाथाना से हटाओ झुंझुंनू में मिलाओ संघर्ष समिति उतर पश्चिमी क्षेत्र तहसील खेतङी के संरक्षक पूर्व प्रधान बजरंग सिंह चारावास, लोयल सरपंच महेंद्र सिंह व पूर्व जिला पार्षद राजकुमार ढाका ने बबाई में मुख्यमंत्री के आगमन पर संघर्ष समिति की तरफ से उनको ज्ञापन दिया । ज्ञापन में मांग की गई कि उत्तर पश्चिमी क्षेत्र तहसील खेतङी की उन ग्राम पंचायतों को जो झुंझुंनू जिला मुख्यालय से नीमकाथाना जिला मुख्यालय की दूरी लगभग दुगुनी होने के कारण इनको झुंझुंनू जिला में ही रखा जावे । ज्ञापन में बताया गया कि इन ग्राम पंचायतों को झुंझुंनू में रखने पर भौगोलिक दृष्टिकोण से भी अरावली पर्वत श्रृंखला नीमकाथाना से झुंझुंनू को विभक्त करती है तथा भाषा व संस्कृति के हिसाब से भी नीमकाथाना मेल नहीं खाता ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur