Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सांसद संतोष अहलावत ने दी अटल जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

सांसद संतोष अहलावत ने दी अटल जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

सूरजगढ़[कृष्ण कुमार गाँधी ] आज पुरा देश गम में डुबा हुआ है परम श्रद्धेय भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी आज हमारे बीच नही रहे। सांसद संतोष अहलावत ने उनके निवास स्थान 6 कृष्णा मेनन मार्ग पर उनको अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। उन्होनें कहा कि आज पुरा देश उनके निधन से शौक संतप्त है प्रत्येक भारतीय में भावनाओं का ज्वर उमड़ रहा है। उनके निधन से एक युग का अंत हो गया वे हमेशा राष्ट्र के लिए जिये और दशकों तक अथक राष्ट्रसेवा की तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे अपने शासनकाल में उन्होनें देश के विकास में अहम योगदान दिया और ऐतिहासिक फैसले लिए। उनके कवि ह्रदय ने कहे थे यह अटल वाक्य। मैं जी भर जिया, मै मन से मरूं। लौटकर आऊंगा, कूच से क्यों डरूं।। उनके जाने के बाद उनके वो अटल वाक्य, शब्द उनकी प्रेरणा हमारे साथ हमेशा रहकर हमें भावी जीवन की दिशा देंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur