Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सराय मे अब नही गुजरना पड़ेगा कीचड़ से सडक़ निर्माण कार्य शुरू

,

सराय मे अब नही गुजरना पड़ेगा कीचड़ से सडक़ निर्माण कार्य शुरू

बाघोली के  सराय में बस स्टेन्ड पर पानी व कीचड़ फैलने  से आये दिन रास्ते से नीमकाथाना व बाघोली गुजरने वाले बाईक सवार अनियंत्रण होकर गिर जाते थे। ग्रामीणों की मांग के अनुसार मिडिया ने  भी कई बार समाचार प्रकाशित कर समस्या का मुद्वा उठाया था। विधायक शुभकरण चौधरी के प्रयास से बस सटेन्ड से सुन्दरदास मेला स्थल तक पानी भरवा में सीसी सडक़ का निर्माण कार्य पीडब्लुडी के ठेकेदारो ने शुरू कर दिया। जिससे राहगिर व बाईक सवारों को कीचड़ से नही गुजरना पड़ेगा। सुबेदार बनवारीलाल सैनी ने भी उच्च अधिकारीयों को सडक़ बनाने के लिए भी ज्ञापन भेजे थे। सीसी सडक़ का निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर छाई गई है। चंवरा भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जतन किशोर सैनी, राजु बड़सरा, राजेन्द्र प्रसाद तसीड, महेन्द्र मीणा, विक्रम गिल , नानचाराम गेगन आदि ने विधायक चौधरी का आभार जताया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur