झुंझुनूं, सर्वसमाज एकता मंच के द्वारा शहर के रोड़ नंबर एक स्थित अंबेडकर कॉन्प्लेक्स में महान समाज सुधारक राष्ट्रपिता ज्योतिराव फूले एवम् भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करके एवम् केक काटकर ज्योतिराव फूले की जयंती मनाई गई। सर्वसमाज एकता मंच के संयोजक प्रदीप चंदेल,सुभाष डिग्रवाल और राजेश बजाड़ ने संयुक्त रूप से बताया कि आगामी 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर झुंझुनूं शहर में विशाल वाहन महारैली का अयोजन होगा जिसको लेकर बड़े स्तर पर रैली को अंतिम रूप देने के लिए जोरों शोरों से तैयारियां चल रही है। बसंत वाल्मीकि, संभू नेहरा और विक्की जाजोरिया ने बताया कि रैली शाम चार बजे गांधी पार्क से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्ग साववाला कुआ, खटिकान मंदिर, जेपी जानु, रोड़वेज बस स्टैंड होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंचेगी।। इस दौरान महेश जीनगर, दिलीप डिग्रवाल,नानूराम गहनोलीया, राजेश हरिपुरा, गणपत खन्ना, मनोहर बाकोलिया, भवर जाग्रत, राजेंद्र धवल, महेश मेहरड़ा, मधु खन्ना, लीलाधर धवल, मदनलाल गुडेसर , गोपीराम डिग्रवाल, इंद्राज भुरिया, अमीलाल गहनोलिया सहित समाज के लोग मौजूद रहे।




