Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / किसान महासभा का द्वितीय प्रखंड सम्मेलन संपन्न, 15 सदस्यीय कमेटी का गठन

किसान महासभा का द्वितीय प्रखंड सम्मेलन संपन्न, 15 सदस्यीय कमेटी का गठन

किसान समस्याओं को लेकर संघर्ष करने का लिया संकल्प

सिंघाना, अखिल भारतीय किसान महासभा का द्वितीय प्रखंड सम्मेलन आज माता श्रवणी देवी स्कूल सिंघाना के खेल मैदान के मंच पर संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता मुकेश शर्मा ने की । सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय सचिव कामरेड रामचंद्र कुलहरि ने कहा कि मोदी सरकार की किसान विरोधी कार्पोरेट परस्त नीतियों की वजह से खेती की लागत कीमत बढने व अनाज का लाभकारी मूल्य न मिलने के कारण किसान कर्जे में दबकर आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहा है । एम एस पी को कानूनी गारंटी देने की मांग को लेकर किसानों का राष्ट्रव्यापी संघर्ष जारी है । सम्मेलन को निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष कामरेड मनफूल सिंह रायपुर जाटान, प्रखंड सचिव कामरेड विधाधर सिंह गर्सा मुरादपुर,विजय सिंह सोमरा मोई सद्दा, करण सिंह राव घरङाना खुर्द, विनोद कुमार रायपुर जाटान,शुभराम मोई भारू, मोमिन खान घरङाना कलां, दाताराम ठिंचौली, वासुदेव शर्मा, महावीर सोमरा, हवा सिंह सोमरा, कपिल कुलहरि ठिंचौली, मुकेश शर्मा, कपिल सोमरा आदि ने संबोधित किया । सम्मेलन में प्रस्ताव पारित कर एम एस पी को कानूनी गारंटी देने, स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता की लूट बंद करने, ओलावृष्टि व शीत प्रकोप से सन् 2022-23 की रबी फसलों के हुए नुकसान के मुआवजे से वंचित किसानों को तुरंत मुआवजा देने, प्रधानमंत्री फसल बीमा के नाम पर बीमा कंपनियों की लूट की बजाय फसलों के नुकसान पर किसानों को फायदा देने की नीति बनाने, सुरजगढ विधान सभा क्षेत्र में कुंभाराम लिफ्ट नहर परियोजना का पानी अतिसिघ्र लाने, सन् 1994 के समझौते के अनुसार यमुना नहर का पानी लाने हेतु पुरानी डी पी आर बनाने आदि मांगों का प्रस्ताव पारित किया । अखिल भारतीय किसान महासभा ने दुनियाभर में देश का नाम रोशन करने वाली पहलवान विनेश फोगाट के साथ हुए अन्याय की न्यायिक जांच करवाने तथा उसके बारे में खेल मंत्री द्वारा संसद में दिये गये खर्च के ब्यौरे की आलोचना की तथा मांग की कि मंत्रियों तथा प्रधानमंत्री के यात्रा खर्चों व विज्ञापनों का खर्च भी बताएं । प्रस्ताव में मांग की गई कि अग्निवीर योजना को वापस लेकर पुराने तरीके से पुनः भर्तियां की जावे ।
सम्मेलन में 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष कामरेड विधाधर सिंह गर्सा, सचिव विजय सिंह सोमरा, उपाध्यक्ष करण सिंह राव, विनोद कुमार स्योराण, कोषाध्यक्ष शुभराम सोमरा, सदस्य क्रमशः रामचंद्र कुलहरि, मोमिन खान,दाताराम कुलहरि, वासुदेव शर्मा, महावीर सिंह सोमरा मोई सद्दा, हवा सिंह मोई सद्दा, अशोक नेहरा लांबी जाट, कपिल कुलहरि, जसवीर सिंह नेहरा, सूरत सिंह कुलहरि आर्यनगर का चयन किया गया । सभी ने संकल्प लिया कि किसानों की मांगों का समाधान न होने पर आंदोलन तेज किया जावेगा ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur