सिंघाना [कृष्ण कुमार गाँधी ] सट्टेबाज भी पुलिस से बचने के लिए नए नए प्रयोग कर रहे है लेकिन पुलिस की नजरों से बच पाना असंभव है ऐसा ही मामला थानान्तर्गत पडऩे वाले सैदपुर गांव में सामने आया जहां पर दो सट्टेबाज गांव के एक घर में बैठकर सट्टे की खाईवाली कर रहे थे। एसपी राजेन्द्र गोयल के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सुचना पर थानाधिकारी सतपाल यादव के नेतृत्व में पुलिस ने कार्यवाही को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार सैदपुर निवासी अशोक कुमार अपने घर के चौबारे में दुसरे साथी शाहपुर निवासी राकेश कुमार के साथ भारत बांग्लादेश के फाईनल मैच पर लाखों का सट्टा लगा रहे थे। मुखबिर की सुचना पर पुलिस ने रेड मारी तो पुलिस ने उनके कब्जे से 6 लाख के सट्टे का हिसाब, 16 मोबाईल, एक लैपटॉप, एक ऐसा यंत्र जिसमें सात मोबाईल एक साथ काम करे सहित अनेक सामान को जब्त कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पुछताछ करने में जुटी है।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / सैदपुर गांव में लाखों का क्रिकेट का सट्टा पकड़ा
सैदपुर गांव में लाखों का क्रिकेट का सट्टा पकड़ा



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।