Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

,

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा आयोजित

झुंझुनू, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न कवि ह्रदय सम्राट अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में बोलते हुए जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे वाजपेयी ने अपने प्रधानमंत्री काल में भारत को विश्व शक्ति बनाने के क्षेत्र में अनेकों योजनाएं शुरू की जिनका अनुसरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कर रहे हैं। वाजपेयी का जीवन पूर्ण तह राष्ट्र को समर्पित रहा है। उन्होंने अविवाहित रहकर एक प्रचारक के रूप में अपना जीवन व्यतीत किया, ऐसे सादा जीवन उच्च विचार वाले व्यक्तित्व के धनी अटल बिहारी के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने सेना व शहीदों को सम्मान देने का अनूठा कार्य किया। नदियों के जल को आपस में जोड़कर देश में जल की समस्या को पूर्णतह समाप्त करने की उनकी योजना अभूत पूर्व थी। राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत उन्होंने गांव गांव ढाणी ढाणी को सड़क से जोड़ने का कार्य किया। जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भांभू ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने एक बार सदन में कहा था कि आज तुम लोग मुझ पर हंस रहे हो लेकिन एक दिन लोग आप लोगों पर हसेंगे और वह दिन आज देखने को मिल रहा है। इनके अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा बगड़, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र छावसरी, राकेश शहल, उद्योग प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनोद झाझडिया ,वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश जीनगर ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण नगर मंत्री ललित जोशी व धन्यवाद नगर मंत्री पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला ने दिया। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान, मोर्चा मंडलध्यक्ष खलील सिलावट, असगर अली पहाड़ियान, एससी मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष शिव कुमार जेवरिया, पार्षद विजय सैनी, श्रीमती सावित्री सैनी, नगर महामंत्री रवि लांबा, दिलीप सैनी, विजेंद्र हटवाल, नगर उपाध्यक्ष विकास पुरोहित, रामनिवास सैनी,ताराचंद सैनी, मनोज कुंडलवाल, नगर मंत्री ललित जोशी, जगदीश गोस्वामी ,चंद्र प्रकाश शुक्ला, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह शेखावत, मुकेश सैनी, सुमेर कड़वासरा, सौरभ जोशी, डॉक्टर शौकत अली, सौरभ सोनी, विनोद जांगिड़, पुरुषोत्तम सैनी, सुभाष सैनी, नंदलाल सैनी, हरपाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur