झुंझुनू, अन्ना फ़ाउण्डेशन के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर ज़िला मुख्यालय पर वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अन्ना फाउंडेशन के महासचिव डॉ कमल मीणा ने मुख्य वक्ता के रूप में बताया कि विश्व भर में आदिवासी समाज को अधिकारों से वंचित करने के साथ ये समाज समाज की मुख्यधारा से भी पिछड़ रहा है। उन्होंने बताया कि भारत में संविधान द्वारा प्रदत्त तथा समय–समय पर आदिवासियों के हितों के लिये बनाये गये क़ानून जैसे कि पेसा एक्ट,फ़ॉरेस्ट राइट एक्ट, अनुसूचित एरिया आदि के क़ानूनों का सही क्रियान्वयन नहीं हो पाया है। इसके अलावा मणिपुर में घटित हाल ही की घटनाओं का पुरज़ोर विरोध किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष पर्यावरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर डॉ. रजनी मोरवाल ,डॉ. कृति चौधरी,डॉ. मगन मीणा,सोनम गोस्वामी,कमलेश मीणा,सीताराम बास बुडाना,प्रकाशचंद आदि ने भाग लिया।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / आदिवासी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन
आदिवासी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।

