Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / डॉ अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर गोष्ठी का आयोजन कल

डॉ अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर गोष्ठी का आयोजन कल

झुंझुनू, भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष में जयंती की पूर्व संध्या पर सामाजिक समरसता मंच की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। सामाजिक समरसता मंच के महेश जीनगर ने बताया की 13 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक अंबेडकर भवन झुंझुनू में बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर और राष्ट्रवाद,, विषय पर संगोष्ठी का आयोजन रखा गया। इस संगोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कन्हैयालाल बेरवा सेवानिवृत्त आईपीएस,व कुलपति सागर यूनिवर्सिटी मध्य प्रदेश होंगे। मुख्य वक्ता के रूप में गेंदालाल क्षेत्रीय सह कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहेंगे तो वही कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर जे लाल , सेवा निवृत्त प्राचार्य नेतराम मघराज कॉलेज झुंझुनू करेंगे। हिंदू महोत्सव समारोह समिति के संयोजक योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में सामाजिक समरसता मंच के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई जिसमें कार्यक्रम का संयोजक राजेन्द्र कुमार गोयन को बनाया गया तो सहसंयोजक गुलजारीलाल कालेर डायरेक्टर प्रिंस एकेडमी सीनियर सेकंडरी विद्यालय झुंझुनू को बनाया गया है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur