Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / गंभीर घायल मरीज यादव को 108 एंबुलेंस की सहायता से पहुंचाया हायर सेंटर अस्पताल

गंभीर घायल मरीज यादव को 108 एंबुलेंस की सहायता से पहुंचाया हायर सेंटर अस्पताल

ईएमटी राठी ने मरीज के कीमती सामान को पुलिस चौकी स्टाफ को किया सुपुर्द

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल ] क्षेत्र के रघुनाथपुरा बस स्टैंड के पास हुए घायल रामावतार यादव निवासी छोटा गुढ़ा, रींगस को गुढ़ागौड़जी 108 एंबुलेंस की सहायता से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुरवाटी लाया गया। जहां से घायल रामावतार यादव को प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. अरुण शर्मा ने एस. के. हॉस्पिटल सीकर रेफर कर दिया। जिसे 108 एंबुलेंस ईएमटी विजेंद्र राठी तथा पायलट रवि कुमार ने एस. के. हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पर एंबुलेंस चालक तथा ईएमटी विजेंद्र राठी ने घायल रामावतार यादव के कीमती सामान को वहां पर उपस्थित पुलिस चौकी स्टाफ इंचार्ज कुलदीप सिंह को सुपुर्द कर ईमानदारी का परिचय दिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur