झुंझुनूं में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) का 18वां तहसील सम्मेलन शिक्षक भवन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष आशीष पचार द्वारा झंडारोहण से हुई।
अतिथियों ने रखे विचार
उद्घाटन सत्र में कॉमरेड सुमेर बुडानिया, बिलाल कुरैशी, प्रिय चौधरी, राहुल सैनी सहित कई वक्ताओं ने
SFI के संघर्षमय इतिहास और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने बताया कि झुंझुनूं में सरकारी कॉलेज और शेखावाटी विश्वविद्यालय की स्थापना में संगठन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
वार्षिक रिपोर्ट और रणनीति पर चर्चा
सम्मेलन के दूसरे चरण में तहसील सचिव मंडल द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
इसमें संगठन की गतिविधियों और उपलब्धियों को रेखांकित किया गया।
राज्य सदस्य साहिल कुरैशी ने संगठन के उद्देश्यों और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की।
नई कार्यकारिणी का गठन
सम्मेलन में 18 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
- अध्यक्ष: अमित शेखावत
- महासचिव: आकाश धनखड़
- उपाध्यक्ष: नवनीत मीणा, पिंटू सैनी, अमित चौधरी, निजात, शिवानी
- संयुक्त सचिव: वसुंधरा गुर्जर, अंकित उदावास, प्रिय मेहला, गुनगुन सहवालिया
- सदस्य: अंतिम मेहला, शहजाद, ऋषभ टुनटुन
शिक्षा और खेल विकास पर जोर
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित शेखावत ने समापन भाषण में कहा कि
संगठन खेल विश्वविद्यालय और एमकॉम व उर्दू विषय शुरू करवाने के लिए आंदोलन करेगा।
उन्होंने झुंझुनूं जिले में शिक्षा और खेल सुविधाओं के विकास के लिए ठोस कदम उठाने का संकल्प भी लिया।
“छात्र हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा,” – अमित शेखावत



