Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / मां शाकंभरी की ढाई किमी चुनरी तैयारियों में महिलाओं की भागीदारी

,

मां शाकंभरी की ढाई किमी चुनरी तैयारियों में महिलाओं की भागीदारी

उदयपुरवाटी,कैलाश बबेरवाल। कस्बे में सर्व समाज की महिलाओं द्वारा मां शाकंभरी की चुनरी के लिए विशेष तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। महिलाएं घर-घर जाकर मंगल गीत गाते हुए चुनरी पर बूटियां लगा रही हैं, जिससे माहौल भक्तिमय बन गया है।


ढाई किलोमीटर लंबी दो विशाल चुनरियां तैयार

1 जनवरी 2026 को होने वाले मां शाकंभरी प्राकट्य दिवस पर भक्तों द्वारा अर्पित की जाने वाली ढाई किलोमीटर लंबी दो चुनरियों की सिलाई व सजावट कार्य तेजी से जारी है।
मां शाकंभरी कुटुंब परिवार के कार्यकर्ता मूलचंद ने बताया कि करीब 1100 चुनरियों को जोड़कर इन दोनों विशाल चुनरियों को तैयार किया जाएगा।


कढ़ाई, गोटा और बूटियों से सज रही हैं चुनरियां

महिलाएं चुनरियों पर

  • कढ़ाई,
  • गोटा
  • और सुंदर बूटियां
    लगाकर इन्हें भव्य रूप दे रही हैं।

चुनरियां तैयार होने के बाद हजारों श्रद्धालु इन्हें गणपति मैरिज गार्डन से 17 किलोमीटर पैदल चलकर सकराय धाम शाकंभरी में मां रुद्राणी व ब्राह्मणी को अर्पित करेंगे।


महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी

धोलूराम सैनी के घर कुआं बांकली में
लक्ष्मी देवी, पतासी देवी, तीजा देवी, संतोष देवी, मंजू देवी, गीता देवी, आशा देवी, कौशल्या देवी, सुनीता देवी, सुशीला देवी, अनीता,
सहित निकिता, नित्या, निहल, रोनित, विदित आदि महिलाओं और बच्चों ने मंगल गीत गाते हुए बूटियां लगाई

कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह और भक्ति दोनों ही देखने लायक रही।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur