Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / शेखावाटी की मशहूर गायिका मनीषा सैनी का किया स्वागत

शेखावाटी की मशहूर गायिका मनीषा सैनी का किया स्वागत

घूमचक्कर सर्किल पर सर्व समाज के लोगों ने किया स्वागत

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल ] कस्बे के घूमचक्कर स्थित सामाजिक कार्यकर्ता सुशील सैनी के नेतृत्व में वर्तमान में शेखावाटी की प्रचलित गायिका मनीषा सैनी का दर्जनों सर्व समाज के कार्यकर्ताओं ने उदयपुरवाटी आगमन पर पुष्प गुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत किया। सुशील सैनी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन कर हर समाज के लोगों द्वारा ऐसी प्रतिभाओं का हौसला अफजाई बढ़ाना चाहिए। जिससे हर समाज में इस प्रकार के कलाकार अपनी कलाओं का प्रदर्शन हर मंच पर कर सके। स्वागत के दौरान रवि स्वामी जमात, सुशील सैनी, विजय बागड़ी, ताराचंद, धनाराम सैनी, रामधन कटारिया, विजय कुमार, विक्की सैनी, तुलसीदास गोस्वामी कॉलेज व्यवस्थापक धर्मवीर सैनी, राजेंद्र सैनी, राकेश कुमावत, हरीश सैनी, राहुल सैनी, प्रह्लाद गुर्जर, प्रमोद कुमार, लोकेश मेहरा बागोरा, निखिल अस्वाल, मनीष सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur