Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / शेखावाटी के कलाम डॉ घासीराम वर्मा का 97 वां जन्मदिन कल

शेखावाटी के कलाम डॉ घासीराम वर्मा का 97 वां जन्मदिन कल

महर्षि दयानंद बालिका महाविद्यालय के सभागार में मनाया जाएगा समारोह

अनेक सामाजिक संस्थाएं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग शिरकत कर करेंगे डॉ वर्मा का सम्मान

झुंझुनू, बालिका शिक्षा के मसीहा , बेजोड़ गणितज्ञ डॉ घासीराम वर्मा 97 वाँ जन्मदिन समारोह पूर्वक मनाया जाएगा । घासीराम वर्मा समाज सेवा समिति की तरफ से आयोजित इस समारोह की जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष डॉक्टर हनुमान प्रसाद ने कहा कि बालिका विज्ञान महाविद्यालय के सभागार में प्रातः 10 बजे आयोजित इस जन्मदिन समारोह में शेखावाटी की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ गणमान्य लोग शामिल होकर डॉ वर्मा को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं देकर उनका सम्मान करेंगे । कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों को लेकर महर्षि बालिका विज्ञान महाविद्यालय में सेवा समिति के सदस्यों की मीटिंग में समिति के सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई । इस अवसर पर डॉ हनुमान प्रसाद , एडवोकेट सतीश कुलहरी , वैज्ञानिक कुम्भाराम डोगीवाल , प्राचार्य डॉ रामस्वरूप जाखड़ , विजयगोपाल , कॉमरेड फूलसिंह ढेवा , उद्घोषक मूलचंद झाझड़िया सहित सेवा समिति के सदस्य उपस्थित थे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur