Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / शिमला की बेटी रेनुका होंगी भारतीय गौरव अवार्ड से सम्मानित

,

शिमला की बेटी रेनुका होंगी भारतीय गौरव अवार्ड से सम्मानित

शिमला[अनिल शर्मा] सामाजिक मानवता एंव महिला सशक्तिकरण को प्रेरित करने वाली संस्था देवमानव सेवा ट्रस्ट एंव महिला जागृति मंच के संयुक्त तत्वाधान मे 8 जुलाई को महाराजा अग्रसेन भवन फरीदाबाद मे आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह मे ग्राम शिमला की लाडली रेनुका यादव को भारतीय गौरव अवार्ड से सममानित किया जायेगा। उक्त सम्मान सांसद कृष्णपाल गुर्जर व उधोग मंत्री विपुल गोयल हरियाणा सरकार देंगे। रेनुका को पूर्व मे भी टी सी प्रकाश अवार्ड सहित अनेक सम्मानो से नवाजा जा चुका हे। रेनुका रामसिहं चककीवाला की बेटी है। इनके परिवार के सभी सदस्य शिक्षक हैं। सम्मान के लिए चयन होने पर बीएमएस के प्रदेश अध्यक्ष रामानन्द शर्मा, दिनेश यादव, समाजसेवी बजरंगलाल यादव, जिला पार्षद सुबेसिहं कबाडी, सरपंच धर्मेन्द्र यादव, पूर्व जिला पार्षद राव ईश्वर सिहं, युंका जिला महासचिव अनिल शर्मा, पूर्व सरपंच भूपसिहं यादव सहित अनेक लोगो ने बधाई दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur