शिमला[अनिल शर्मा ] खेल मैदान शिमला पर रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर समाजसेवी बजरंगलाल यादव बबलू की अध्यक्षता मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अटल जी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा को सम्बोधित करते हुये यादव ने कहा कि वाजपेयी एक इमानदार, कर्तव्यनिष्ठ समाजसेवी पत्रकार, साहित्यकार व लेखक के साथ-साथ मजे हुये कुशल राजनेता भी थे। उनको कभी भुलाया नही जा सकता। उनका नाम सर्दव अमर रहेगा। देश ने एक महान नेता खो दिया है। उनके निधन से जो क्षति हुई है। वह अपूरणीय है। इस अवसर पर विपिन विक्रम, राव ईश्वर सिहं, शीशराम यादव युकां जिला उपाध्यक्ष, बनवारी लाल पंच, पूर्व सरपंच भूपसिहं यादव, महेन्द्र हलवाई, हंसराज निर्माण, मुकेश पंच, नितेश यादव, रामसिहं यादव सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / शिमला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
शिमला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।