Hindi News / Jhunjhunu News (झुंझुनू समाचार) / शीतला क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सराय ढहर को हराकर बाघोली की टीम ने जीता

शीतला क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सराय ढहर को हराकर बाघोली की टीम ने जीता

बाघोली, शीतला क्रिकेट प्रतियोगिता का गांव के खेल मैदान में मुख्य अतिथि डा. विकास गिल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। समारोह की अध्यक्षता वार्ड पंच श्यामलाल जागिड़ ने की। विशिष्ठ अतिथि माड़ूराम मणकसास, अशोकदास स्वामी पचलंगी, झाबरमल कामरेड, सीताराम सैनी, छाजुराम, सैनी समाज के ईकाई्र अध्यक्ष भेमाराम जोधपुरा, श्योराम सैनी आदि थे। आयोजक जयवीर, इफरान, विजेन्द्र सैनी आदि अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि डा.विकास गिल ने कहा कि खिलाडिय़ों को भाई चारे व सद्भावना से खेलना चाहिए । उद्घाटन मैच बाघोली की शीतला क्रिकेट क्लब व सराय ढहर के बीच खेला गया । जिसमें चार विकेट से बाघोली की टीम विजय रही। इस दोरान छगनलाल, सोनू, कहैन्यालाल, अशोक सैनी,प्रीतम,अनिल कुमार सहीत अनेक लोग मौजुद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur